डेढ़ साल से फरार दो इनामी बदमाश भोपाल से दबोचे गये, स्कॉर्पियो, डिजायर कार जब्त

जबलपुर। बरेला पुलिस ने करीब डेढ़ साल से फरार दो इनामी बदमाशों को भोपाल की हयात होटल से घेराबंदी कर पकड़ लिया‌‌ और स्कॉर्पियो एन और स्विफ्ट डिजायर कारें भी बरामद कर ली हैं।

जानकारी के अनुसार, पकड़े गए शातिर आरोपी कपिल साहू निवासी उदयपुर बीजाडांडी और संदीप बरमैया उर्फ सेंडी निवासी ग्राम ठरका बम्हनी बाजार के खिलाफ बरेला थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। पिछले डेढ़ साल से दोनों आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। जिन पर 10-10 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया था। जैसे ही पुलिस को आरोपियों के भोपाल के हयात होटल में रुकने की खबर मिली स्पेशल टीम ने होटल में धावा बोल दिया। अचानक सामने पुलिस को देख दोनों बदमाशों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वे हिरासत में ले लिए गए। दोनों आरोपियों को भोपाल से ट्रांजिट रिमांड पर जबलपुर लाया गया, जहां उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Next Post

नवजात का शव मिला

Wed Aug 12 , 2026
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत उदय नगर नंबर-2 के सामने पुलिया के पास एक अज्ञात नवजात शिशु का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, व्हीकल […]

You May Like