सीएम डॉ यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किया नमन, सुशासन से प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया

भोपाल: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें सादर नमन करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने सुशासन को प्रगति, जनकल्याण और लोकतंत्र की सुदृढ़ता का सशक्त माध्यम बनाया। उनका जीवन अनुशासन, समर्पण और प्रखर विचारों से परिपूर्ण रहा, जो आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच और जनसेवा के मूल्यों ने देश को नई दिशा दी। उनकी नीतियां और विचार आज भी विकास की राह दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अटल जी की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश की विकास यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के ग्वालियर आगमन के साथ आयोजित ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम राज्य के समग्र विकास को नई गति देगा। इस अवसर पर अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को और मजबूत किया जाएगा।

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में की विशेष प्रार्थना, क्रिसमस पर देशवासियों को दिया शांति और सद्भाव का संदेश, साझा किए खास पल

Thu Dec 25 , 2025
नई दिल्ली। 25 दिसंबर, 2025। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली स्थित ऐतिहासिक ‘कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्प्शन’ का दौरा किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ‘क्रिसमस मॉर्निंग सर्विस’ में शिरकत की और पवित्र प्रार्थना सभा का हिस्सा बने। दिल्ली के बिशप […]

You May Like