ग्वालियर में भारी बारिश ने जनजीवन को ठप किया, लोग घरों में कैद, सड़कें लबालब, तिघरा डैम के गेट खोलना पड़े

ग्वालियर। ग्वालियर में आज सुबह से शाम तक जारी भारी बारिश ने शहर के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। एक बार फिर से तिघरा डैम के गेट खोलना पड़े हैं। इसके बाद आसपास के गांवों को बाढ़ से बचाने अलर्ट कर दिया गया है। लगातार बारिश के चलते शहर की सभी प्रमुख सड़कें जलमग्न हों गई हैं। निचली बस्तियों में बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। राहत टीमें तैयार रखी गई हैं। प्रशासन के अधिकारी लगातार निचली बस्तियों में बढ़ रहे पानी पर नजरें बनाए हुए हैं।

ग्वालियर में लगातार हो रही तेज बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी है। कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है। 24 घंटे में रिकॉर्ड 90 मिमी बारिश हुई है। तिघरा बांध में तेजी से जलस्तर बढ़ने के बाद एक बार फिर बांध के गेट खोल दिए गए हैं। आने वाले दो दिन और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन एवं लोगों की चिंता बढ़ गई है हालांकि प्रशासन ने सतर्कता को ही सुरक्षा बताया है। भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं।जल संसाधन विभाग की योजना है कि बारिश कम होने पर तिघरा का जलस्तर 740 फीट तक भरा जा सकता है।

Next Post

तेज बारिश से कोलांस नदी उफनी, कलियासोत डैम के गेट की हुई टेस्टिंग, स्कूलों में रहा हाफ डे 

Tue Jul 29 , 2025
भोपाल। राजधानी में जारी तेज बारिश के चलते कोलांस नदी का जलस्तर बढ़कर सामान्य से एक फीट ऊपर बह रहा है, जिससे बड़े तालाब में भी पानी की आवक तेजी से हो रही है। इसी के मद्देनजर मंगलवार दोपहर 12 बजे कलियासोत डैम के गेटों को खोलने की टेस्टिंग की […]

You May Like