तेज बारिश से कोलांस नदी उफनी, कलियासोत डैम के गेट की हुई टेस्टिंग, स्कूलों में रहा हाफ डे 

भोपाल। राजधानी में जारी तेज बारिश के चलते कोलांस नदी का जलस्तर बढ़कर सामान्य से एक फीट ऊपर बह रहा है, जिससे बड़े तालाब में भी पानी की आवक तेजी से हो रही है। इसी के मद्देनजर मंगलवार दोपहर 12 बजे कलियासोत डैम के गेटों को खोलने की टेस्टिंग की गई, ताकि आवश्यक होने पर पानी छोड़ा जा सके।

बारिश की तीव्रता को देखते हुए भोपाल के कई स्कूलों में हाफ डे घोषित कर बच्चों को घर भेज दिया गया। दूसरी ओर नर्मदापुरम में भी मौसम की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुबह 8.30 बजे स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी कर दिए। हालांकि, तब तक कई छात्र स्कूल के लिए निकल चुके थे, जिससे अभिभावकों को असमंजस का सामना करना पड़ा।

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। यातायात धीमा हो गया है और कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

Next Post

गंदगी और लापरवाही से भरा मैटरनिटी विंग: सीएमएचओ ने दिए सुधार के निर्देश

Tue Jul 29 , 2025
मंडला: जिला चिकित्सालय मंडला की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने सीएमएचओ डॉ. डीजे मोहंती ने जिला चिकित्सालय के मैटरनिटी विंग का औचक निरीक्षण किया, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे भी उपस्थित रहे। प्रसव कक्ष से लेकर पीपीसी […]

You May Like