फ्री में रूम नहीं दिया तो होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, मालिक को पीटा, अपहरण की कोशिश

भिंड: भिंड के बायपास स्थित होटल डिमांड पर तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। बदमाश होटल में मुफ्त में रूम मांग रहे थे, लेकिन संचालक अभिषेक सिंह ने इनकार कर दिया। इससे बौखलाए बदमाशों ने मारपीट की। बदमाशों ने अपहरण की कोशिश भी की। करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई। गोलीबारी से होटल के शीशे टूट गए। दीवारों पर गोलियों के निशान हैं। पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सेंगर ने बताया कि एमजीएस कॉलेज के सामने स्थित होटल डिमांड पर बदमाश गोलू अकोदा अपने दो साथियों रमन भदौरिया (निवासी बिलोरा) और बब्बू श्रीवास (निवासी उमरी) के साथ पहुंचा था।होटल स्टाफ के फ्री में रूम देने से इनकार करने पर आरोपियों ने होटल संचालक अभिषेक सिंह राजावत के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

होटल संचालक अभिषेक सिंह राजावत ने बताया कि तीनों आरोपी पहले मुझे बात करने के बहाने सड़क किनारे ले गए और कार में बैठाने की कोशिश की। उन्होंने मुझे बंधक बनाने की कोशिश की, लेकिन मैं किसी तरह भाग निकला और अपनी जान बचाई। कुछ देर बाद वे बदमाश वापस लौटे और फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन कारतूस मिस हो गए। इसके बाद वे वहां से चले गए। फिर लौटे और 10 से 12 राउंड ताबड़तोड़ फायर किए।

Next Post

तेज रफ्तार में बस पलटी, 7 लोग घायल

Thu Nov 13 , 2025
सीधी:जिले में कमर्जी थानांतर्गत सलैया ग्राम के समीप आज सुबह तेज रफ्तार में एक बस के पलटने से 7 लोग घायल हो गये। घायलों में तीन महिलाओं सहित चार लोग शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब अमिलिया से सीधी […]

You May Like