सुसनेर: वार्ड क्रमांक 9 में सार्वजनिक शौचालय को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया, लेकिन प्रशासन अब तक दोषियों का पता नहीं लगा पाया है. वार्डवासियों ने नगर परिषद, पुलिस और एसडीएम को लिखित शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. प्रशासन की इस लापरवाही से आम जनता खुले में शौच जाने को मजबूर है.
बता दें कि 23 फरवरी की रात में कुछ अज्ञात लोगों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए नगर के कुछ जनप्रतनिधियों से सांठगांठ करके इस शौचालय को जमींदोज कर दिया था. इस घटनाक्रम का माहौल भी पूरे नगर में बना. एक पखवाडे तक यह मामला मीडिया की सुर्खियां भी बना रहा. इस मामले को सवा महीने से भी अधिक का समय बीत गया, लेकिन स्थानीय प्रशासन आज तक खामोश है।
वार्डवासियों का कहना है कि वे लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही. महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जनता ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया और शौचालय का पुनर्निर्माण नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.
