खरगे ने रामनवमी पर दी देशवासियों को बधाई

नयी दिल्ली, 06 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रामनवमी महापर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आज सबकी खुशहाली की कामना की है।

उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्श, मर्यादा, त्याग, निष्ठा, करुणा और नैतिकता हमारी राष्ट्रीय एकता के लिए संजीवनी है इसलिए सबको उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा “सभी देशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। इस सुअवसर पर हमें सत्य, सदाचार, त्याग, मर्यादा, निष्ठा, नैतिकता, सेवा, न्याय व करुणा के महान आदर्श मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।”

Next Post

रीवा में लक्ष्य था 70 करोड़ के खनिज राजस्व का लेकिन आए सिर्फ 38 करोड़

Sun Apr 6 , 2025
रीवा: खनिज राजस्व वसूली में रीवा एक बार फिर फिसड्डी साबित हुआ. 70 करोड़ राजस्व वसूली लक्ष्य के खिलाफ केवल 38 करोड़ राजस्व प्राप्त किया गया जो कि लगभग 53 प्रतिशत है.रीवा में जहां शत-प्रतिशत राजस्व नही मिल पाया.वहीं पड़ोसी जिला मऊगंज में 76 प्रतिशत राजस्व की वसूली कर शासन […]

You May Like