भारतीय पुरुष हॉकी टीम करीबी मुकाबले में नीदरलैंड से 2-1 से हारी

एम्स्टेलवीन, 08 जून (वार्ता) भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 में नीदरलैंड के खिलाफ करीबी मुकाबले में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है।

एम्स्टेलवीन में वेगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में पहले हाफ के शुरुआती चरणों में भारतीय टीम ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए कप्तान हरमनप्रीत सिंह के पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, मेजबान टीम ने जोरदार वापसी की और अंततः थिज वैन डैम के दो गोल दागे। इसमे 58वें मिनट में किया गया विजयी गोल भी शामिल था। प्रतियोगिता में अभी सात मैच बाकी हैं और भारत फिलहाल 15 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

मैच के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि हमने पहले हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन तीसरा क्वार्टर उतना अच्छा नहीं रहा। चौथे क्वार्टर में हमने फिर से अच्छा प्रदर्शन किया और गेंद को अपने पास रखने में सफल रहे लेकिन हम गोल नहीं कर पाये, इस तरह हारना दुर्भाग्यपूर्ण है।

टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि प्रदर्शन में सुधार के साथ हम जवाब देने के लिए तैयार हैं। हमारी टीम के विपक्षी को हराने की क्षमता रखती है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम आगे आने वाले महत्वपूर्ण मैचों में मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ दें।

उल्लेखनीय है कि नौ जून भारतीय टीम एक बार नीदरलैंड से भिड़ेगी।

Next Post

वेस्टइंडीज को हराकर इंग्लैंड की महिला टीम ने श्रृंखला 3-0 से अपने नाम की

Sun Jun 8 , 2025
टॉन्टन 08 जून (वार्ता) सेरा ग्लेन (तीन विकेट), एमिली आरलट (दो विकेट) के बाद कप्तान नेट सायबर ब्रंट (नाबाद 57) रनों की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने वर्षा बाधित एकदिवसीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस नियम (डीएलएस पद्धति) से 61 रनों से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने […]

You May Like