खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री का हेलीकॉफ्टर पिपरिया में उतरा 

पिपरिया/ पचमढी। पिपरिया हिल स्टेशन पचमढ़ी की बारिश और खराब मौसम मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरने में बाधा बन गया है. इसी कारण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हेलीकॉप्टर को पचमढ़ी की जगह पिपरिया में लैंड कराना पड़ा. मुख्यमंत्री मोहन यादव को रविवार सुबह पचमढ़ी पहुंचना था लेकिन बारिश कोहरा और धुंध के कारण पचमढ़ी में हेलीकॉप्टर उतारने में मुश्किलें आ रही थी. इसी कारण भोपाल से मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पचमढ़ी के लिए रवाना हुआ, लेकिन पचमढ़ी के खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को पिपरिया में हेलीपैड पर उतारा गया. इसके बाद मुख्यमंत्री सडक़ मार्ग से पचमढ़ी रवाना हो गए. उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं. मुख्यमंत्री मोहन यादव जून माह में तीसरी बार पचमढ़ी पहुंचे हैं. वह पचमढ़ी में पर्यटन संबंधी मामलों की समीक्षा करेंगे.

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड कराने में बारिश बनी बाधा

पचमढ़ी का मौसम बना बाधा हिल स्टेशन पचमढ़ी के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव का दौरा प्रोग्राम शनिवार देर रात को जारी हुआ था. जिसके अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 10:35 बजे पचमढ़ी हवाई पट्टी पहुंचना था. लेकिन पचमढ़ी में दो दिनों से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है. वहीं धुंध, कोहरा होने के कारण हेलीकॉप्टर उतारने में समस्या आ रही थी. इसी कारण पिपरिया में पचमढ़ी रोड पर बने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का हेलीकॉप्टर उतारा गया.

Next Post

रहली के देवरी चौधरी में युवक की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

Sun Jun 22 , 2025
सागर। रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी चौधरी ओमकार अहिरवार 28 वर्ष की हत्या के चारो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल शनिवार को पुराने विवाद के चलते युवक को आरोपियों द्वारा जानलेवा हमला करके घायल कर दिया था। गंभीर चोटों […]

You May Like