श्रद्धालुओं का सपना हुआ साकार,महाकाल लोक का होगा विस्तार

सिंहस्थ 2028 को बनाया विकास का आधार,निजामुद्दीन कॉलोनी बनी मैदान

 

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर शहर भर में विकास कार्य, सौंदर्यीकरण चौड़ीकरण कार्य अब लगातार चलते रहेंगे। नए वर्ष 2025 में जिस प्रकार तेजी से जिला प्रशासन और नगर निगम से लेकर पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से ताबड़ तोड़ कार्रवाई शुरू की है। ऐसे में लग रहा है कि महाकुंभ से पहले धार्मिक नगरी 15 करोड़ साधु संतों और आगन्तुकों के लिए तैयार हो जाएगी।

शनिवार को निजामुद्दीन कॉलोनी हटा दी गई। यहां बने 257 मकान पर जेसीबी पोकलेन जब चली तो देखते ही देखते कुछ ही घंटे में पूरा मंजर बदल गया। नवभारत से चर्चा में एडीएम अनुकूल जैन ने बताया कि महाकाल लोक के सामने निजामुद्दीन कॉलोनी और तकिया मस्जिद के आसपास बने सभी मकान जमीदोज किया जाना है। कुछ मकानों को लेकर स्टे आया है। जिन्हें छोड़ दिया जाएगा। बाकी सब को तोड़ दिया जाएगा। बचे हुए मकान पर आज रविवार को भी कार्रवाई होगी।

प्रभावितों का कहना था कि उन्हें मकान खाली करने के लिए मोहलत भी नहीं दी। मुआवजा भी एक रुपए के दस पैसे बराबर ही मिला। दो दिन से हमारे बच्चे भूखे हैं। उन्हें दूसरों के मकानों में छोडक़र आए हैं। हमें रात को आठ बजे नोटिस थमाए गए। उससे पहले किसी तरह की कोई सूचना नहीं दी गई। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर प्रशासन की टीम पहुंची। एसपी प्रदीप शर्मा के आदेश पर पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। वहीं नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक के माध्यम से सारे संसाधन मौके पर आए। एडीएम अनुकूल जैन से लेकर एसडीएम एलएन गर्ग और उपायुक्त कृतिका भीमावद से लेकर सभी सीएसपी टीआई मौके पर मौजूद रहे। साथ ही यहां निगम की 6 जेसीबी, 6 पोकलेन और अतिक्रमण हटाने वाली टीम के 50 से ज्यादा कर्मचारी लगाए गए थे। साथ ही करीब 10 मजिस्ट्रेट अधिकारी, 250 से अधिक का पुलिस बल कार्रवाई में मौजूद था।

Next Post

लिंक डाउनलोड कराकर युवक के खाते से निकले 1 लाख

Sat Jan 11 , 2025
ऑनलाइन बुक कराई थी ड्रेस, डिलीवरी कंपनी से आया था कॉल   उज्जैन। ऑनलाइन ड्रेस बुक कराना युवक को उसे वक्त महंगा पड़ गया जब उसके खाते से 1 लाख रुपए का बदमाशों द्वारा ट्रांजेक्शन कर लिया गया। युवक ने मामले की शिकायत पुलिस को की जांच के बाद अज्ञात […]

You May Like