
जबलपुर। शेयर टेडिंग के नाम पर प्रलोभन देकर जालसाजी कर पति-पत्नी ने दंपति से लाखों रुपये हड़प लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आलोक कुमार जैन पिता सुरेश चन्द जैन 58 वर्ष निवासी स्वागतम चौक जय प्रकाश नगर अधारताल
ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि संजीव श्रीवास्तव एवं निशा शर्मा जय प्रकाश नगर में रहते हैं, जिन्हें वह विगत 5 सालों से जानता है। उक्त दोनों घर आकर शेयर ट्रेडिग की योजना के बारे में जानकारी प्रदान की और कहा कि आप हमें जितनी राशि देंगे उसका 10 प्रतिशत लाभ के रूप में प्रति माह वापस देंगे, ऐसा प्रलोभन दिया। उसकी बातों में गुमराह होकर एवं बातों में आकर सजीव श्रीवास्तव को 7, 58, 000 बैंक के माध्यम से दिया और संजीव श्रीवास्तव ने 46 20 15 रुपए लौटाया। इस प्रकार निशा शर्मा को नगद राशि 3, 00, 000 रुपए दिया जिसमें से 1, 06, 501 रूपए वापस किये, शेष राशि 4, 89, 485 रूपए अभी तक वापिस नहीं किया है और मेरी पत्नी रश्मि जैन द्वारा बैंक के माध्यम से 1 लाख रूपये सजीव श्रीवास्तव को दिये वह भी राशि वापस नहीं की गई है। सजीव श्रीवास्तव और उनकी पत्नी निशा शर्मा से कई बार उनके घर जाकर अपना अपना पैसा वापिस मागां जो आज कल करते रहे।
