सिविल सर्जन पर कालिख पोतने वालों पर मामला दर्ज, डाक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर

सीधी। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एस.बी. खरे के चेहरे पर शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय द्वारा कालिख पोते जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सिविल सर्जन की शिकायत पर पुलिस ने विवेक पाण्डेय सहित चार नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

डॉ. खरे ने रिपोर्ट में बताया कि वे शासकीय वाहन से अस्पताल पहुंच रहे थे, तभी विवेक पाण्डेय अपने साथियों के साथ पहुंचकर नारेबाजी करने लगे और उन पर पेट्रोलियम पदार्थ डालकर कालिख पोत दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी विवेक पाण्डेय, आकाश परांडे, रोहित साहू, मनीष बघेल सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

घटना के विरोध में डाक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल कर दी, जिससे जिला अस्पताल की सेवाएं ठप रहीं और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्भवती महिलाओं के प्रसव भी प्रभावित हुए। प्रशासनिक अधिकारियों ने हड़ताल समाप्त कराने की कोशिश की। डीएसपी अमन मिश्रा ने बताया कि मामला गंभीर है, इसकी जांच पूरी निष्पक्षता से की जाएगी।

Next Post

प्रहार 2.0 के तहत सीधी में गांजा व अवैध शराब जब्त

Mon Nov 3 , 2025
सीधी। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान प्रहार 2.0 के तहत सीधी पुलिस ने नशे और अवैध शराब तस्करों पर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में की गई कार्रवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से 7.3 किलो तक गांजा, […]

You May Like