आईडीबीआई बैंक का पहली तिमाही का लाभ 5 प्रतिशत बढ़ कर 2115 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 18 जुलाई (वार्ता) आईडीबीआई बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2,115 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दिखाया है जो एक साल पहले इसी तिमाही की तुलना में 5 प्रतिशत तथा पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही की तुलना में 9 प्रतिशत अधिक की वृद्धि दर्शाता है।

आईडीबीआई लि. ने शनिवार को 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून, 2026) तिमाही रिपोर्ट में बताया कि इस दौरान उसकी शुद्ध ब्याज से आय 3,486 करोड़ रुपये रही, जो वार्षिक आधार पर 10 प्रतिशत ज्यादा है। बैंक की एक विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान उसका कुल कारोबार बढ़कर 5,84,725 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल इसी तिमाही की तुलना में 15 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। तिमाही के अंत में बैंक की कुल जमा वार्षिक आधार पर दस प्रतिशत बढ़ कर 3,25,757 करोड़ रुपये और कुल अग्रिम 22 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ शुद्ध अग्रिम बढ़कर 2,58,968 करोड़ रुपये पर रहा।

आलोच्य तिमाही में बैंक का कासा (चालू खाता एवं बचत खाता ) एक साल पहले से सात प्रतिशत बढ़कर 1,42,162 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान सकल एनपीए घटकर 2.30 प्रतिशत पर आ गया, जो सालाना आधार पर प्रतिशत 0. 63 अंक का सुधार दर्शाता है। बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 0.16 प्रतिशत रह गया, जो वार्षिक आधार पर प्रतिशत 0.5 अंक कम है।

बैंक का प्रावधान कवरेज अनुपात (पीसीआर) 99.31प्रतिशत है। बैंक ने बताया कि चौथी तिमाही में उसकी संपत्तियों पर प्रतिफल 1.89 प्रतिशत रहा, जिसमें इससे पिछली तिमाही की तुलना में प्रतिशत 0.14 अंक का सुधार रहा।

पहली तिमाही के अंत में बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 26.92 प्रतिशत रहा, जो वार्षिक आधार पर प्रतिशत 0.153 अंक तथा इससे पिछली तिमाही के आधार पर प्रतिशत 0.27 अंक बेहतर हुआ है।

ऋण-जमा अनुपात 79.50 प्रतिशत रहा, जिसमें वार्षिक आधार पर प्रतिशत 8.10 अंक तथा तिमाही आधार आधार पर प्रतिशत 6.44 अंक का सुधार दर्ज किया गया।

 

 

Next Post

सहकार से समृद्धि: अमूल बंगाल डेयरी प्रोजेक्ट से बदलेगी 1.25 लाख किसानों की किस्मत, शाह करेंगे भूमि पूजन

Sat Jul 18 , 2026
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ विजन और श्वेत क्रांति 2.0 अभियान को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 19 जुलाई को कोलकाता के न्यू टाउन कन्वेंशन सेंटर में अमूल बंगाल डेयरी परियोजना के तहत दुनिया के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र का […]

You May Like