सहकार से समृद्धि: अमूल बंगाल डेयरी प्रोजेक्ट से बदलेगी 1.25 लाख किसानों की किस्मत, शाह करेंगे भूमि पूजन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ विजन और श्वेत क्रांति 2.0 अभियान को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 19 जुलाई को कोलकाता के न्यू टाउन कन्वेंशन सेंटर में अमूल बंगाल डेयरी परियोजना के तहत दुनिया के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र का भूमि पूजन करेंगे।

हावड़ा फूड पार्क में लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाली इस परियोजना में प्रतिदिन 30 लाख लीटर दूध के प्रसंस्करण और 1,000 मीट्रिक टन (10 लाख किलोग्राम) दही एवं अन्य कल्चर्ड डेयरी उत्पादों के उत्पादन की क्षमता होगी। संयंत्र में प्रतिदिन 10 लाख लीटर पैकेज्ड दूध, दो लाख लीटर UHT दूध, एक लाख लीटर आइसक्रीम, 20 मीट्रिक टन पनीर, 10 मीट्रिक टन घी, 10 मीट्रिक टन मिठाई तथा 2.5 लाख पैक फ्लेवर्ड मिल्क का भी उत्पादन किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल में अमूल से 1.25 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक किसान, जिनमें 30 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हैं, जुड़े हुए हैं। राज्य में प्रतिदिन करीब 9 लाख लीटर दूध का संग्रह किया जा रहा है। परियोजना से किसानों को बेहतर बाजार, आधुनिक प्रसंस्करण सुविधाएं और आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।

कार्यक्रम में अमित शाह e-RCS पोर्टल का शुभारंभ करेंगे, 200 से अधिक नई डेयरी सहकारी समितियों में से एक तथा 11 बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समितियों में से एक को पंजीकरण प्रमाण-पत्र सौंपेंगे। साथ ही, 10 जिलों में 14 नए भंडारण गोदामों का शिलान्यास और दो गोदामों का उद्घाटन भी करेंगे। भारत टैक्सी और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच मोबिलिटी सेवाओं के विस्तार के लिए समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान भी होगा।

 

 

 

Next Post

स्कूल के पास से हटाए कब्जे, गंदगी फैलाने वालों का कटा चालान

Sat Jul 18 , 2026
जबलपुर। नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा शहर के शैक्षणिक क्षेत्रों को सुरक्षित, स्वच्छ और नशामुक्त बनाने के लिए कारवाई की गई है। शनिवार को संभाग क्रमांक 13 के अंतर्गत आने वाले भंवरताल गार्डन और सेंट नॉर्बर्ट स्कूल के आस-पास के क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान चलाया गया। जिसमें अमले […]

You May Like