ज़ाइडस ने पेश किया सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन

नयी दिल्ली, मार्च (वार्ता) लाइफ साइंसेज़ कंपनी ज़ाइडस लाइफ साइंसेज़ लि. ने मधुमेह के इंजेक्शन सेमाग्लूटाइड को – सेमाग्लिन , माशेमा और अल्टरमे, इन तीन तीन ब्रांड नाम से पेश किया है। कंपनी ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इस दवा के पेटेंट से बाहर आने के बाद इसे भारत में प्रस्तुत किया गया है।

कंपनी ने कहा है कि भारत के औषधि महानिदेशक (डीसीजीआई) ने पहले ही टाइप 2 डायबिटीज मेलिटस और मोटापे के इलाज के लिए इस इंजेक्शन की मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग की मंजूरी दे दी थी। ज़ाइडस ने एक नया और अलग तरह का दोबारा इस्तेमाल होने वाला मल्टी-डोज़ पेन पेश किया है जो कम खर्चीला होगा। यह 15 मिलीग्राम और 3 मिलीलीटर कार्ट्रिज में उपलब्ध होगा।

कंपनी इसका विनिर्माण अहमदाबाद स्थित ज़ाइडस बायोटेक पार्क में कर रही है ।

Next Post

फ्रैक्टोप्रॉप को रिदमा रियल एस्टेट फंड के लिए मिला पंजीकरण, 50 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

Mon Mar 23 , 2026
मुंबई, 23 मार्च (वार्ता) रियल एस्टेट केंद्रित फंड प्रबंधन कंपनी फ्रैक्टोप्रॉप को भारतीय प्रतिभूति एवं नियामक बोर्ड (सेबी) से रिदमा रियल एस्टेट फंड के लिए पंजीकरण प्राप्त हो गया है। फ्रैक्टोप्रॉप ने सोमवार को बताया कि यह फंड कैटेगरी 2 में वैकल्पिक निवेश फंड (एआईएफ) है। कंपनी ने इस फंड […]

You May Like