छप्पन दुकान पर चला सेफ क्लिक 2.0 अभियान, डीसीपी ने साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय

इंदौर:साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत शनिवार को छप्पन दुकान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान डीसीपी जोन 3 अभिषेक रंजन ने नागरिकों से संवाद कर उन्हें साइबर ठगी के नए-नए तरीकों से सतर्क रहने की सलाह दी.
कार्यक्रम में एसीपी कोतवाली विनोद कुमार दीक्षित एवं तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र चौहान भी मौजूद रहे. डीसीपी अभिषेक रंजन ने लोगों को यूपीआई फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयर करने, डिजिटल अरेस्ट सहित अन्य साइबर अपराधों के तरीकों की जानकारी दी और उनसे बचाव के उपाय बताए.

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन ठगी की आशंका होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत करें. अभियान के दौरान लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई.

Next Post

नशे में धुत कार चालक का चालान काटा तो बिफरी युवती

Tue Jun 30 , 2026
इंदौर:हीरानगर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान नशे में कार चला रहे चालक पर कार्रवाई करना पुलिस को भारी पड़ गया. चालान बनते ही कार में सवार युवती ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया. आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों से गाली गलौज, धक्का मुक्की कर शासकीय कार्य में […]

You May Like