नशे में धुत कार चालक का चालान काटा तो बिफरी युवती

इंदौर:हीरानगर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान नशे में कार चला रहे चालक पर कार्रवाई करना पुलिस को भारी पड़ गया. चालान बनते ही कार में सवार युवती ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया. आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों से गाली गलौज, धक्का मुक्की कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.

चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर देर रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पश्चिम बंगाल नंबर की एक हुंडई क्रेटा कार को रोका. जांच में चालक नशे की हालत में मिला, जिस पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान बनाया जा रहा था. इसी दौरान कार में सवार युवती अचानक आक्रोशित हो गई और पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की करने लगी. आरोप है कि युवती लगातार पुलिसकर्मियों को धमकाती रही और कार्रवाई में बाधा डालती रही.

मौके पर मौजूद पुलिस बल और राहगीरों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी. पुलिस का आरोप है कि कार में सवार उसके दोनों साथी भी उसे उकसाते रहे और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते रहे. एसीपी हिन्दू सिंह मुवेल का कहना है कि घटना के बाद पुलिस ने कर्नाटक निवासी कालीदास, कोलकाता निवासी श्रवण कुमार प्रजापति और ओडिशा निवासी सोमाली के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने संघीय एजेंसियों के प्रमुखों को हटाने की राष्ट्रपति की शक्ति का विस्तार किया

Tue Jun 30 , 2026
वाशिंगटन, 30 जून (वार्ता) अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने संघीय एजेंसियों पर राष्ट्रपति के अधिकार का विस्तार करते हुए फैसला सुनाया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को बिना कोई कारण बताए ऐसी अधिकांश संस्थाओं के प्रमुखों को हटाने का अधिकार है। अदालत ने हालांकि फेडरल रिजर्व बैंक को इससे अलग […]

You May Like