बारिश से पूर्व शांति नगर फोरलेन पूरा करने पर फोकस

उज्जैन:बारिश के पहले जो काम पूरे करना है,उस पर अब अफसरों का फोकस हो चला है, खासतौर पर वो सड़के पूरी करना है, जहां जल जमाव की परिस्थितियों से जूझना पड़ता है, उसी में से एक सड़क नीलगंगा से नानाखेड़ा तक बनने वाली फोरलेन सड़क है जिसे तेज गति से निर्मित किया जा रहा है.नीलगंगा से केटीएम शोरूम (नानाखेड़ा) तक के मार्ग का चौड़ीकरण कार्य प्रगति पर है. सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत नगर निगम इस सड़क को आधुनिक और व्यवस्थित बना रहा है. ये मार्ग 2.76 किलोमीटर लंबा है.

18 मीटर चौड़ाई
ये मार्ग गेल इंडिया और केटीएम शोरूम (नानाखेड़ा) से शुरू होकर शांति नगर के रास्ते नीलगंगा तक जाता है. सड़क को 18 मीटर तक चौड़ा किया जा रहा है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग ?40 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं. चौड़ीकरण के साथ-साथ इस रोड पर सेंट्रल लाइटिंग, डिवाइडर और पाथवे (पैदल चलने का रास्ता) का निर्माण भी किया जा रहा है.

यात्रियों को मिलेगी राहत
नगर निगम की टीम द्वारा सेंट्रल लाइन मार्किंग का काम शुरू कर दिया गया है और मार्ग में आने वाले प्रभावित ढांचों को हटाने की प्रक्रिया भी जारी है. यह सड़क उज्जैन के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है और इसके चौड़ीकरण से नानाखेड़ा बस स्टैंड और इंदौर रोड की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

टैंकरों से पेयजल
नवभारत से चर्चा में नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि सड़क निर्माण के तहत बिजली पानी की सुविधा प्रभावित होती है, ऐसे में वैकल्पिक इंतजाम किए गए,लाइट के पोल पुराने जो थे, उन्हें शिफ्ट कर दिया गया. नए पोल लगाए गए हैं, टैंकरों के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था की गई है.

हाथों से तोड़े आशियाने
पुराने शहर को सिक्स लेन, फोर लेन से जोड़ने वाली ये शांति नगर वाली सड़क सिंहस्थ में काफी मुफीद साबित होगी, आयुक्त ने कहा कि लगभग 800 से ज्यादा मकान जो प्रभावित हुए हैं. उन लोगों से सामूहिक तौर पर न सिर्फ चौड़ीकरण में अपनी रजामंदी दी, बल्कि हाथों से अपने आशियाने तोड़े हैं,इनकी जितनी तारीफ की जाए वो कम है

Next Post

स्वच्छता के साथ जल संरक्षण में भी बनेंगे नंबर वनः महापौर

Mon May 4 , 2026
इंदौर: शहर में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए क्लीन इंदौर सेव वाटर साइक्लोथान आयोजित की गई. जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जागरूकता बढ़ाने हेतु महापौर ने साइकिल चलाकर जल संरक्षण हेतु नागरिकों को प्रेरित किया. साथ ही जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई.आज सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव […]

You May Like