स्वच्छता के साथ जल संरक्षण में भी बनेंगे नंबर वनः महापौर

इंदौर: शहर में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए क्लीन इंदौर सेव वाटर साइक्लोथान आयोजित की गई. जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जागरूकता बढ़ाने हेतु महापौर ने साइकिल चलाकर जल संरक्षण हेतु नागरिकों को प्रेरित किया. साथ ही जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई.आज सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नेहरू स्टेडियम से क्लीन इंदौर सेव वाटर साइक्लोथान में भाग लिया. शहर में जल संरक्षण उपस्थित नागरिकों को शपथ दिलाई. इस मौके पर महापौर ने कहा कि ग्रीन इंदौर, क्लीन इंदौर, क्लीन वॉटर और जल गंगा संवर्धन अभियान के संदेश के साथ हर साल साइक्लोथान का आयोजन किया जाता हैं.

भविष्य में हमारे बच्चे एवं उनके बच्चों के लिए पानी बचाने के उद्देश्य से हम लगातार कार्य कर रहे हैं. उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इंदौर का जमीनी जल स्तर लगातार कम होता जा रहा है, अगर हम जागरुक नहीं हुए, तो हमारे बच्चे और उनके बच्चों के लिए पानी नहीं रहेगा. महापौर भार्गव ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर फीडबैक में भी नंबर वन बने. उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि स्वछता फीडबैक में अपना सहयोग प्रदान करें. महापौर ने कहा कि मध्य प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत छोटी-छोटी वाटर बॉडीज, तालाबों , नदियों को जोड़ने का काम कर पुनर्जीवित किया जा रहा है.

जल संरक्षण के लगातार प्रयास किए जा रहे

जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा ने कहा कि इंदौर ने पिछले वर्षों से जल संरक्षण एवं भूमिगत जल को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. पिछले तीन वर्षों में करीब 500 से अधिक रिचार्ज सॉफ्ट का निर्माण, कुएं-बावड़ी, तालाबों की चैनल का संरक्षण, गहरीकरण एवं सफाई का कार्य किया है. अपर आयुक्त आशीष पाठक ने बताया कि साइक्लोथान नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर जीपीओ चौराहा, राजीव गांधी चौराहा, मानिक बाग रोड, कलेक्टर चौराहा, टावर चौराहा, सपना संगीता, इंदिरा प्रतिमा होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम समाप्त हुई

Next Post

बंगाल के चुनावी रुझानों ने चौंकाया

Mon May 4 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like