खेत में ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत

शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में खेत में ट्रैक्टर पलट गया। धान के खेत में ट्रैक्टर पलटने से 25 साल के नीरज सोलंकी की मौत हो गई। नीरज अपने धान के खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इस दौरान खेत की मिट्टी में ट्रैक्टर के पहिए धंस गए। नीरज ने जब ट्रैक्टर को निकालने की कोशिश की, तभी वाहन असंतुलित होकर आगे की ओर उठ गया।

ट्रैक्टर पलटकर नीरज के ऊपर गिर गया।सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर के नीचे दबे नीरज को बाहर निकालाकर उसे तुरंत नरवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नरवर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नीरज के पिता का नाम रमेश सोलंकी है और वह किशनपुर का निवासी था।

Next Post

ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में शुरू होगी प्रो वॉलीबॉल लीग

Thu Aug 7 , 2025
ग्रेटर नोएडा, (वार्ता) गौतमबुद्धनगर जिले में पहली बार प्रो वॉलीबॉल लीग का आयोजन होने जा रहा है। प्रो वॉलीबॉल लीग का आयोजन गुरुवार से ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में किया जाएगा। लीग को लेकर खेल परिसर में आयोजकों द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया,जिसमें 15 […]

You May Like