भोपाल। राजधानी में नव निर्मित नगर निगम के मुख्यालय भवन का गुरुवार को लोकार्पण किया जाएगा. जो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा सुबह 9 बजे किया जाएगा. इस भवन को अटल भवन के नाम से जाना जाएगा. साथ ही मुख्यालय परिसर में स्थापित 10.5 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट का भी लोकार्पण किया जाएगा. इस आयोजन में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, विधायकगण रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री,आरिफ मसूद, भगवानदास सबनानी, आतिफ अकील, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित पार्षदगण व अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक सम्मिलित रहेंगे.
