दावोस में मप्र की आर्थिक ताकत और विकास दृष्टि का प्रदर्शन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 के तहत स्विट्ज़रलैंड के दावोस में मध्यप्रदेश अपनी आर्थिक प्राथमिकताओं, औद्योगिक क्षमताओं और दीर्घकालिक विकास दृष्टि को वैश्विक मंच पर साझा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यह अवसर प्रदेश के लिए निवेश, उद्योग और रोजगार की नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश नीति आधारित सुशासन, संसाधनों की उपलब्धता और निवेश अनुकूल वातावरण के कारण वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। दावोस में हो रही चर्चाओं के माध्यम से राज्य सरकार उद्योग, नवाचार और सतत विकास को गति देने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Next Post

नो एंट्री में घूसे 5 वाहनों पर कार्रवाई

Tue Jan 20 , 2026
इंदौर: नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार की जा रह है. 19 जनवरी की सुबह से मंगलवार 20 जनवरी की सुबह तक नो एंट्री में घुसे भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते 5 वाहनों के चालान काटे . इस दौरान 25 हजार रुपए […]

You May Like