हाईवा से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल

जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत मानेगॉव क्रासिंग के पास तेज रफ्तार हाईवा चालक ने अचानक वाहन मोड दिया जिससे मोटर सायकिल हाईवा से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक सतीश मरावी 22 वर्ष निवासी ग्राम धाधरा ने सूचना दी कि वह एवं उसका भाई गोपाल मरावी 19 वर्ष एवं अभिषेक मरावी तीनों मोटर सायकिल काम करने घंसोर तिलवारा गये थे जहॉ से वापस धाधरा जा रहे थे शाम 6-30 बजे मानेगॉव क्रासिंग के पास उसके बायी ओर से बिना नम्बर का हाईवा आया एवं अचानक मोड दिया जिससे उसकी मोटर सायकिल हाईवा से टकरा गयी उसके एवं भाई गोपाल को सिर में चोट आ गयी, भाई को उपचार के लिए मेडिकल कालेज लेकर गये जहॉ डाक्टर ने चैक कर उसके भाई गोपाल मरावी 19 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

मोबाइल हैक कर खाते से उड़ी रकम

Sun Aug 23 , 2026
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत शंकर नगर निवासी आकाश अहिरवार को साइबर ठग ने ऑन लाईन डर व चोट पहुंचाने की धमकी देकर मोबाईल हैक कर उसे धोखे मे रखकर उसके एसअीआई बैंक शाखा से 35 हजार रूपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कर लिये है। ठगी का अहसास होने पर […]

You May Like