पतंजलि फूड्स का परिचालन राजस्व 24 प्रतिशत बढ़कर 8,900 करोड़ रुपये

मुंबई, 14 अगस्त (वार्ता) खाने-पीने की चीजें बनाने वाली कंपनी पतंजलि फूड्स का परिचालन राजस्व चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 24 प्रतिशत बढ़कर 8,899.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने गुरुवार को पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की। उसने बताया कि तिमाही के दौरान उसका शुद्ध मुनाफा 180.39 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने बताया कि तिमाही के दौरान ग्रामीण मांग स्थिर रही, लेकिन शहरी इलाकों से आने वाली माँग में सुस्ती देखी गयी। इसके अलावा केंद्र सरकार ने 31 मई से कच्चे पाम, सूरजमुखी और सोयाबीन तेल पर मूल आयात शुल्क आधा कर दिया। इसका असर तिमाही के दौरान खाद्य तेलों की कीमतों और मांग पर पड़ा।

पतंजलि फू्ड्स की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पहली तिमाही में एफएमसीजी कारोबार से उसका राजस्व 2,299 करोड़ रुपये और घरेलू तथा सौंदर्य उत्पाद खंड से राजस्व 639.02 करोड़ रुपये रहा।

गत 30 जनवरी 2025 को कंपनी 27 देशों में कारोबार कर रही थी और निर्यात से उसका राजस्व 39.34 करोड़ रुपये रहा।

 

Next Post

वाणिज्यिक निर्यात जुलाई में 7.29 प्रतिशत बढ़ा, व्यापार घाटा बढ़कर 27.35 अरब डॉलर पर

Thu Aug 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) वैश्विक चुनौतियों के बीच जुलाई में देश का वाणिज्यिक निर्यात सालाना आधार पर 7.29 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 37.24 अरब डॉलर पर पहुँच गया जबकि व्यापार घाटा एक माह पहले के 18.78 अरब डॉलर से उछलकर 27.35 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य एवं उद्योग […]

You May Like