सटीक मतदाता सूची, मजबूत लोकतंत्र की नींव: बीएल संतोष

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलाध्यक्षों और निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुननिरीक्षण (एसआईआर) के जिला संयोजकों की बैठक को संबोधित किया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान बी.एल. संतोष ने कहा कि मतदाता सूची का सटीक और निष्पक्ष पुननिरीक्षण लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। संगठन के कार्यकर्ताओं को इसे मिशन भावना से पूरा करना चाहिए ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए।

बैठक में निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुननिरीक्षण (एसआईआर) के प्रदेश संयोजक एवं विधायक भगवानदास सबनानी भी मंचासीन रहे। उन्होंने जिलेवार कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

Next Post

जिला चिकित्सालय के हालात बद से बदतर, गंभीर मरीज जमीन पर बैठे

Mon Nov 10 , 2025
नीमच। जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं का आलम लगातार बढ़ता जा रहा है। पुरानी सराय मशीन कक्षा के सामने एक्स-रे करवाने पहुंचे मरीजों की हालत दयनीय बनी हुई है। हड्डी टूटे गंभीर मरीज भी जमीन पर बैठकर या लेटकर अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है […]

You May Like