सीधी:जिले में कमर्जी थानांतर्गत सलैया ग्राम के समीप आज सुबह तेज रफ्तार में एक बस के पलटने से 7 लोग घायल हो गये। घायलों में तीन महिलाओं सहित चार लोग शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब अमिलिया से सीधी जा रही द्विवेदी ट्रेवल्स की बस सलैया ग्राम पंचायत के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। यह हादसा आज सुबह करीब 10 बजे हुआ।
सूचना मिलते ही कमर्जी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल सीधी भेजा गया।फिलहाल, सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।घायलों में सूरजकली साकेत 35 वर्ष, आफताब अहमद 25 वर्ष, खुशबू कारपेंटर 18 वर्ष , मनीषा पटेल 17 वर्ष शामिल हैं। बाइक सवार आफताब अहमद जो एक निजी बैंक में कार्यरत हैं को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और बाइक दोनों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इनका कहना है
यह हादसा मुख्य रूप से सिंगल रोड और तेज रफ्तार के कारण हुआ। बस का नंबर एमपी 53 पी 0636 है, जो यात्रियों को लेकर सीधी की ओर जा रही थी।
विवेक द्विवेदी , थाना प्रभारी कमर्जी
