सीएम हेल्पलाइन में शाजापुर जिला प्रदेश में द्वितीय स्थान पर

शाजापुर, 22 जनवरी. सीएम हेल्पलाईन में प्रदेश स्तर से जारी होने वाली रैंकिंग में शाजापुर जिले ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा जिले को टॉप 05 में लाने के लिए प्रतिदिन सायं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिकायतों की समीक्षा की जाकर जिले के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे एवं प्रतिदिन सर्वाधिक लंबित शिकायतों वाले विभाग एवं अधिकारियों की समीक्षा एवं मॉनिटिंग की जा रही थी. जिसके फलस्वरूप दिसम्बर माह में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में आज प्रदेश स्तर से जारी रैंकिंग में संपूर्ण प्रदेश में शाजापुर जिले को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है. जिले को इस स्थान पर लाने में कलेक्टर सुश्री बाफना के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाईन प्रभारी अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले एवं जिला प्रबंधक आशय श्रीवास्तव एवं समस्त जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

Next Post

फिर टली राहुल गांधी के मानहानि मामले की तारीख, अब 30 जनवरी को जिरह

Wed Jan 22 , 2025
सुलतानपुर, 22 जनवरी (वार्ता) सुलतानपुर में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी के मानहानि मामले में अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते एक बार फिर सुनवाई टली गयी। सुलतानपुर एमपी/एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में 30 जनवरी को जिरह पूर्ण करने के लिए […]

You May Like

मनोरंजन