जिला स्तरीय युवा उत्सव एक नवम्बर को कन्या महाविद्यालय सतना में

सतना।युवा कार्यकम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय युवा दिवस तथा पूर्ण सप्ताह राष्ट्रीय युवा सप्ताह मनाने के निर्देश प्राप्त हुए है। निर्देश के पालन में 1 नवम्बर 2025 को प्रातः 9.30 बजे से शासकीय कन्या महाविद्यालय सतना में जिला स्तरीय युवा उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के युवा भाषण, कहानी लेखन, कविता लेखन, पेटिंग, समूह लोकनृत्य एवं विज्ञान तथा मेला प्रदर्शनी सहित 7 विधाओं में से किसी एक विधा में भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को आवेदन फार्म के साथ फोटो, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, अंकसूची, बैंक पासबुक की छायाप्रति लगाना अनिवार्य है। जिला स्तर एवं संभाग स्तर पर चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे। खेल अधिकारी एसपी तिवारी ने बताया कि आयोजन में शामिल होने के लिए माई भारत पोर्टल पर पंजीयन कराया जा सकता है।

Next Post

एल्बेण्डाजोल टेबलेट खाने से 8 छात्राओं की बिगड़ी तबियत

Tue Oct 14 , 2025
सीधी। एल्बेण्डाजोल की टेबलेट खाने के बाद से 8 छात्राओं की तबियत बिगड़ी हुई है। यह मामला शासकीय उच्चतर विद्यालय बालिका बघवार का सामने आया है। यह जानकारी सामने आने पर जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के जनपद सदस्य एवं सहकारिता सभापति महेन्द्र सिंह भदौरिया ने सरपंच चंद्रकली सिंह के साथ […]

You May Like

Play sound