रेलवे की 81वीं फुटबॉल चैंपियनशिप शुरू, डब्ल्यूसीआर की 6-1 से धमाकेदार जीत

जबलपुर। रेलवे स्टेडियम में मंगलवार से 81वीं अखिल भारतीय रेलवे (पुरुष) फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के लीग राउंड का आगाज हुआ। पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 24 सितंबर तक चलने वाली चैंपियनशिप में 13 रेलवे टीमें दो पूल में खिताब के लिए जोर आजमाइश कर रही हैं। मुकाबले रेलवे स्टेडियम और शिवाजी ग्राउंड, सदर में खेले जा रहे हैं।उद्घाटन मुकाबले में मेजबान पश्चिम मध्य रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे को 6-1 से करारी शिकस्त देकर शानदार शुरुआत की। वहीं रेलवे स्टेडियम में ही रेल कोच फैक्ट्री ने पूर्व रेलवे को 2-0 से हराया। शिवाजी ग्राउंड पर दक्षिण रेलवे ने बनारस लोकोमोटिव वर्क्स को 7-0 और पश्चिम रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे को 7-0 से शिकस्त दी। पहले ही दिन मैदान पर गोलों की बरसात ने प्रतियोगिता के रोमांच का अंदाजा दे दिया।

इन टीमों ने लिया हिस्सा 

प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर सीमांत रेलवे, रेलवे बोर्ड, दक्षिण रेलवे, बनारस लोकोमोटिव वर्क्स, रेल व्हील फैक्ट्री, पश्चिम मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, पूर्व रेलवे, रेल कोच फैक्ट्री, दक्षिण मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे और दक्षिण तटीय रेलवे की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पश्चिम मध्य रेल खेलकूद संघ, जबलपुर की मेजबानी में हो रही चैंपियनशिप में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिल रहा है। उद्घाटन अवसर पर खेलकूद संघ के अध्यक्ष मनोज गुरुमुखी सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, रेलकर्मी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

Next Post

एट्रोसिटी एक्ट संशोधन और रोजगार की मांग पर करणी सेना का शक्ति प्रदर्शन 

Tue Sep 15 , 2026
उमरिया। करणी सेना परिवार के बैनर तले एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन, स्थानीय रोजगार, और जीसी विधेयक पर पुनर्विचार की मांग को लेकर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिलेभर से हजारों की संख्या में लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए, जिससे शहर में करणी सेना की मजबूत उपस्थिति दर्ज […]

You May Like