
उमरिया। करणी सेना परिवार के बैनर तले एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन, स्थानीय रोजगार, और जीसी विधेयक पर पुनर्विचार की मांग को लेकर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया।
जिलेभर से हजारों की संख्या में लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए, जिससे शहर में करणी सेना की मजबूत उपस्थिति दर्ज की गई। रैली महाराणा प्रताप चौक से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पहुंची। प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में एट्रोसिटी एक्ट के संभावित दुरुपयोग को रोकने की मांग की गई। स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की अपील की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर त्वरित निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन और व्यापक होगा।
उच्च शिक्षा में सुधार की मांग
जिलाध्यक्ष राम सिंह बघेल ने कहा कि यह आंदोलन युवाओं, शिक्षा, और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई है। जिला प्रभारी जागेंद्र प्रताप सिंह मनोज ने कहा कि जिले में उद्योगों में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए जाने चाहिए।
लोग अधिकारों और भविष्य को लेकर है गंभीर : उमेश
जिला संयोजक शानवेंद्र सिंह बघेल ने जीसी विधेयक पर चिंता जताई और सरकार से विवादित प्रावधानों पर पुनर्विचार की अपील की। उमेश सिंह राजपूत ने कहा कि रैली में शामिल जनसमूह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि लोग अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर गंभीर हैं।
