दहेज के लिए दो को सताया

इंदौर: महिला थाना में दहेज की मांग और प्रताड़ना से जुड़े दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं. दोनों मामलों में पीड़ित महिलाओं ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए दबाव बनाने और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.महिला थाना प्रभारी श्रद्धा यादव ने बताया कि पहला मामला कृष्ण बाग कॉलोनी एमआर-9 निवासी 29 वर्षीय लक्ष्मी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति मनीष चौहान निवासी सेक्टर-4, भिलाई (जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़), सास अनीता, ससुर मोरध्वज चौहान तथा देवर अंकित द्वारा विवाह के बाद से दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था.

इसी तरह रेवेन्यु नगर, बिचौली रोड निवासी 32 वर्षीय नेहा ने भी दहेज मांगने की शिकायत दर्ज कराई है. नेहा का आरोप है कि उसके पति यश निवासी नागपुर तथा सास रीना द्वारा विवाह के बाद से दहेज की मांग कर प्रताड़ित किया जा रहा है. दोनों मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है.

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, महाकालेश्वर ध्वज का किया पूजन

Wed Feb 25 , 2026
उज्जैन: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ प्राप्त किए दर्शन उपरांत भगवान श्री वीरभद्र का एवं श्री महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह में निकलने वाले ध्वज का भी पूजन किया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल एवं सहायक […]

You May Like

मनोरंजन