चोरी की नियत से घूम रहीं दस महिला और दो पुरूषों को गश्त कर रहीं पुलिस ने पकडा

पांढुरना। नगर के वार्डों में संदिग्ध अवस्था में घूम रहीं दस महिलाओं को बीते रात्रि गश्त के दौरान पकड़ कर इन्हें पुलिस अभिरक्षा में रख पुछताछ की जा रहीं है। यह सभी उत्तर प्रदेश की बताई जा रहीं है,संभावना व्यक्त की जा रहीं है कि यह सभी जिले के सौसर के जामसावली स्थित हनुमान लोक में ख्याति प्राप्त स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज की श्री राम कथा के समापन एवं हनुमान जन्मोत्सव के दौरान श्रीमृर्ति के दर्शनार्थ लाखों की संख्या में यहां आने वाली भीड़ में लूटपाट करने जाने के पूर्व पांढुरना नगर में चोरी करने की नियत से घूमने के दौरान यह चोर गिरोह की महिलाए गश्त कर रही पुलिस के पकड़ में आ गई।

बुधवार गुरूवार की दरमियानी रात लगभग दो बजे नगर के शंकर नगर,संतोषी,सुभाष वार्ड में संदिग्ध अवस्था में घूम रहीं महिलाओं को गश्त कर रहीं पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में यह अपने आप को कभी भोपाल,इंदौर,रतलाम,उज्जैन की होना बताती रहीं। संदेश होने पर नगर में अलग-अलग स्थानों से एक दर्जन से अधिक महिलाओं तथा दो पुरूषों को पकड पुलिस थाने ले गई,जहां इन सभी से सख्ती से कि गई पुछताछ के बाद इन्होंने अपने आप को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने की बात बताई,पुलिस इस बात की पुष्टि करने में लगी हुई है।

पुलिस को संदेह है कि यह महिलाओंं का चोर गिरोह है और यह जहाँ भी बड़े धार्मिक आयोजन होते है,वहां एकत्रित होने वाली भीड़ में यह शामिल होकर विशेषकर महिलाओं के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो जाती है,संभावना व्यक्त की जा रही है कि जिले के सौसर के जामसावली स्थित प्रसिद्ध चमत्कारी हनुमान मंदिर के हनुमान लोक में बीते 29 मार्च से देश के ख्याति प्राप्त पद्म विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज द्वारा प्रस्तुत श्री रामकथा का श्रवण करने जिले तथा प्रदेश के साथ ही देश के दूर दुर से लाखों की संख्या में लोग पहुंच रहे है,इसी धार्मिक आयोजन का हनुमान जयंती 2 अप्रैल के पावन अवसर होने वाले समापन के साथ ही चमत्कारी हनुमान श्रीमृर्ति के दर्शन के लिए एकत्रित होने वाली लाखों की भीड़ में यह चोर गिरोह की महिलाए लूटपाट करने की नियत से इस भीड़ में शामिल होने जाने की फिराक में थे,इसके पहले ही यह बुधवार गुरूवार की रात को नगर के रिहायशी क्षेत्र में चोरी करने की नियत से घूम रहीं थी,इसी दौरान गश्त कर रहीं पुलिस ने इन्हें पकड लिया । जांचकर्ता पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्यवाहीं कर रहीं है।

Next Post

लेन देन विवाद में मजदूर से मारपीट

Thu Apr 2 , 2026
इंदौर. मानपुर थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद को लेकर मजदूर के साथ मारपीट और जातिसूचक अपमान का मामला सामने आया है. पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. थाना प्रभारी महेन्द्र मकाश्रे ने बताया कि नाहरखेड़ी में रहने वाले 37 […]

You May Like