लेन देन विवाद में मजदूर से मारपीट

इंदौर. मानपुर थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद को लेकर मजदूर के साथ मारपीट और जातिसूचक अपमान का मामला सामने आया है. पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.

थाना प्रभारी महेन्द्र मकाश्रे ने बताया कि नाहरखेड़ी में रहने वाले 37 वर्षीय मुकेश पारगी लखन जाट के सर्विस सेंटर पर गया था, तभी राजा जाट और विजय जाट ने पुराने लेन देन को लेकर गाली गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर दोनों ने कॉलर पकड़कर लात मुक्कों से मारपीट की. आरोप है कि जातिसूचक गालियां देते हुए पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया. इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

क्या मिशन 28 का चेहरा बनने की कवायद में जुटे हैं अजय सिंह !

Thu Apr 2 , 2026
ग्वालियर चंबल डायरी हरीश दुबे। प्रदेश की कई कांग्रेसी सरकारों में मंत्री, शिवराज के कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष और सात बार के विधायक अजय सिंह एक बार फिर ग्वालियर अंचल के दौरे पर हैं। वे अभी बीस रोज पहले ही इस अंचल के चार रोजा दौरे पर आए थे और […]

You May Like