मजदूर के बेटे निशांत ने 10वीं की परीक्षा में रचा इतिहास: प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 10वां और पांढुरना-छिंदवाड़ा जिले में पाया पहला स्थान

पांढुरना: ग्राम तिगांव के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र निशांत किशोर वानखड़े ने कक्षा 10 वी की बोर्ड परीक्षा में पूरे छिंदवाड़ा तथा पांढुरना जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है,इस छात्र ने अपनी इस सफलता को श्रेय अपने माता-पिता तथा स्कूल के शिक्षकों को दिया है।मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को घोषित किए गए कक्षा 10 वी के रिजल्ट में पांढुरना नगर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम तिगांव के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा 10 वी के छात्र निशांत किशोर वानखड़े ने पूरे प्रदेश में दसवा तथा छिंदवाड़ा तथा पांढुरना जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बताया जा रहा है कि इस छात्र निशांत ने कुल 500 में से 490 अंक अर्जित किए है। निशांत ग्राम में दिहाड़ी श्रमिक का कार्य करने वाले किशोर वानखेड़े का पुत्र है।

रिजल्ट घोषित होते ही इस छात्र द्वारा पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के आचार्य द्वारा इसे स्कूल में बुलाकर पूरे जिले सहित प्रदेश में इनके स्कूल तथा ग्राम के साथ ही अपने माता पिता का नाम रोशन करने पर इस बालक का तिलक लगाते हुए इसका सम्मान किया,छात्र निशांत ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा स्कूल के शिक्षकों को दिया है।

Next Post

भारतीय सिनेमा के इतिहास में 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने रचा नया कीर्तिमान, 3000 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन पार करने वाली बनी देश की पहली फिल्म सीरीज

Wed Apr 15 , 2026
मुंबई | भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है क्योंकि ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने कुल 3000 करोड़ रुपये की कमाई का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय फिल्म सीरीज ने वैश्विक स्तर पर इस मुकाम को हासिल […]

You May Like