सागर: सागर जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवंश चोरी करने वाले तीन आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोपालगंज पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी आशीष दुबे (गौ रक्षा दल कार्यकर्ता) द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें एकता कॉलोनी क्षेत्र से एक लाल बछड़े को ऑटो में भरकर चोरी करते हुए संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए।घटना के खुलासे हेतु थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। एक संदिग्ध पीले-काले रंग के ऑटो की पहचान की गई, जिस पर हरे रंग का स्टिकर लगा हुआ था। उक्त ऑटो की पहचान होने के बाद पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया । जिनमे कासिम कुरैशी पिता साकिर कुरैशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बाघराज वार्ड, थाना मोतीनगर,शाहरुख कुरैशी पिता बशीर कुरैशी, उम्र 25 वर्ष, निवासी राहतगढ़ बस स्टैंड के पास,चाँद उर्फ दिलावर कुरैशी पिता जब्बार कुरैशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी राहतगढ़ बस स्टैंड है ।आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 12.05.2026 तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
