यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद् की बैठक

भोपाल, 12 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा में आज वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा बजट पेश किए जाने के पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद् की बैठक हुई।

ये बैठक मध्यप्रदेश विधानसभा में हुई।

बैठक के संबंध में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि कल राज्य सरकार का आर्थिक सर्वेक्षण पटल पर रखा गया। वर्ष 2004 में प्रति व्यक्ति 11 हजार रुपए थी, वो अब बढ़कर लगभग एक लाख 52 हजार रुपए से भी ज्यादा हो गई है। ये प्रदेश के विकास की गति दर्शाता है। इसी गति का बजट आने वाला है।

उन्होंने कहा कि चंबल के बीहड़ की जमीन के सदुपयोग के संबंध में भी बैठक में चर्चा हुई। झांसी विश्वविद्यालय के सहयोग से वहां एक हॉर्टिकल्चर का विश्वविद्यालय खुलने वाला है, केंद्र सरकार उसमें एक हजार करोड़ रुपए दे रही है। ये चंबल और ग्वालियर के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

 

Next Post

होली से पहले योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया तोहफा

Wed Mar 12 , 2025
लखनऊ, 12 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से ठीक पहले बुधवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत राज्य के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल के लिए 1890 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की। मुख्यमंत्री ने योजना का शुभारंभ लोकभवन सभागार में बटन […]

You May Like