बैंक हड़ताल का व्यापक असर, गेट पर ताले लटके, कामकाज ठप

भोपाल: राजधानी सहित पूरे मप्र में आज बैंकों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। भोपाल के अधिकांश बैंकों में सुबह से ही ताले लगे रहे और बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। इससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग पासबुक अपडेट कराने, नकद जमा या निकासी करने और चेक क्लियरेंस जैसे जरूरी कार्यों के लिए बैंक पहुंचे, लेकिन ताले लटके देखकर उन्हें निराश लौटना पड़ा।

हड़ताल का नेतृत्व कर रहे बैंक कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर आज सुबह 10:30 बजे इंदिरा प्रेस कांम्प्लेक्स स्थित डाक भवन के सामने एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारी और अधिकारी वर्ग के सैकड़ों लोग होशंगाबाद रोड स्थित पंजाब नैशनल बैंक की शाखा के सामने भी इकट्ठा हुए और संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने बैंकों के निजीकरण के विरोध, कर्मचारियों की सुरक्षा, उचित वेतन वृद्धि और अन्य लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान एक रैली भी निकाली गई, जिसमें कर्मचारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर अपनी मांगों को सार्वजनिक किया।

बाद में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित किया और सरकार से जल्द उनकी मांगों को मानने की अपील की। हड़ताल के चलते न केवल आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है, बल्कि बैंकिंग से जुड़े कई अहम काम भी ठप पड़ गए। आगामी दिनों में यदि मांगे पूरी नहीं हुईं, तो कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

Next Post

अल्काराज और अनिसिमोवा विंबलडन के सेमीफाइनल में

Wed Jul 9 , 2025
लंदन, 09 जुलाई (वार्ता) गत विंबलडन चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने ब्रिटेन के कैमरन नॉरी को और महिला वर्ग में अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा ने अनास्तासिया पाव्लुचेनकोवा को हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइल में प्रवेश किया। सेंटर कोर्ट में खेले क्वार्टर फाइनल में अल्काराज ने एक घंटे 39 मिनट तक चले मुकाबले […]

You May Like