बेहतर परफॉर्मेंसः मल्हारगंज एसीपी व चंदन नगर थाना अव्वल

इंदौर:पुलिस कमिश्नरेट की मूल्यांकन प्रणाली में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया. मई माह के प्रदर्शन के आधार पर एसीपी मल्हारगंज और थाना चंदन नगर ने प्रथम स्थान हासिल किया.पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में लागू इस प्रणाली के तहत थानों और एसीपी कार्यालयों के कार्यों का विभिन्न मापदंडों पर मासिक मूल्यांकन किया जा रहा है. इसी क्रम में मई माह के मूल्यांकन में सभी 12 एसीपी कार्यालयों में एसीपी मल्हारगंज प्रथम रहे.

वहीं थानों में चंदन नगर प्रथम और कनाड़िया थाना द्वितीय स्थान पर रहा. मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर ने एसीपी मल्हारगंज विवेक सिंह चौहान, थाना प्रभारी चंदन नगर तिलक करोले, थाना प्रभारी कनाड़िया सहर्ष यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया. इस दौरान चंदन नगर के उप निरीक्षक मनोज भदौरिया और आरक्षक रवि पांडे को भी पुरस्कृत किया. अधिकारियों ने सभी को आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया.

Next Post

फीफा विश्वकप: घाना के खिलाफ गोल रहित ड्रा ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंताएं

Wed Jun 24 , 2026
मैसाचुसेट्स (अमेरिका), 24 जून (वार्ता) फीफा विश्व कप 2026 के एल ग्रुप मुकाबले में इंग्लैंड को घाना के खिलाफ गोल रहित से ड्रॉ खेलना पड़ा । इस नतीजे ने नॉकआउट को लेकर उसकी चिंताओं को बढ़ा दिया है। बोस्टन स्टेडियम में मंगलवार रात खेले गए इस मुकाबले में लगभग 80 […]

You May Like