मुंबई 15 जून (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को पुणे जिले के तालेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को राज्य सरकार की ओर से पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने की घोषणा की।
श्री फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार घायलों के इलाज का खर्च भी वहन करेगी।
उन्हांने बताया कि साइप्रस की यात्रा पर गये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी घटना के बारे में फोन पर बात की तथा उन्हें प्रभावित लोगों की सहायता के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी गयी।
