सूने रेस्टोरेंट से एक लाख की चोरी हाईवे पर स्थित मकान के ताले चटकाकर की चोरी

कुरावर। कुरावर और औद्योगिक क्षेत्र पीलूखेड़ी के बीच में हाईवे पर एक रेस्टोरेंट से अज्ञात बदमाशों के द्वारा ताले काटकर नगदी एवं सामान सहित करीब एक लाख रुपये चोरी करने की घटना प्रकाश में आई है.

जानकारी के अनुसार हाईवे पर औद्योगिक क्षेत्र पीलूखेड़ी के समीप आनंद ट्रेडर्स के सामने स्थित राठौर रेस्टोरेंट के यहां मकान एवं दुकान में चोरी की घटना हुई है. घटना के समय परिवार के सदस्य एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने गये हुए थे. बताया जाता है कि रात्रि करीब 11 बजे रेस्टोरेंट संचालक पप्पू राठौर घर पर आये थे तथा देखकर वापस चले गये. इसके बाद रात्रि करीब 1 बजे के आसपास चोरी की घटना हुई.

कई ताले काटे

जानकारी के अनुसार मकान के सामने स्थित लगे सीसीटीवी कैमरे में बाईक सवार करीब तीन लोग नज आ रहे है किंतु दूरी होने से स्पष्ट नजर नहीं आ पा रहा है. अज्ञात बदमाश द्वारा मकान में एक के बाद एक पांच ताले आरी से काटना बताया जा रहा है. जाली का ताला काटकर फिर शटर के दो ताले आरी से काटे गये. मकान के भीतर पलंग पेटी का ताला काटकर उसमें से नगद राशि ले गये. रुपये से भरा हुआ बॉक्स जिसमें करीब 60 हजार रुपये थे ले गये. एक गुल्लक में 5 हजार रुपये थे उसे भी ले गये. एक राजश्री का बैग कीमत 25 से 30 हजार रुपये भी ले गये. घटना का पता सोमवार को सुबह परिजन के आने पर चला. जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच पड़ताल शुरु की. करीब एक लाख रुपये नगदी एवं सामान चोरी होना बताया जा रहा है.

Next Post

बाबा साहेब जन्म स्थली स्मारक महू में होगा विशाल समागम: सीएम डॉ यादव विशेष रूप से होंगे शामिल

Mon Apr 13 , 2026
भोपाल। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की जयंती इंदौर में 14 अप्रैल को पूर्ण आस्था एवं अपार उत्साह के साथ मनाई जाएगी। डॉ. अम्बेड़कर नगर महू में स्थित उनकी जन्मस्थली पर बने भव्य स्मारक में विशाल समागम होगा। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. […]

You May Like

मनोरंजन