मुख्यमंत्री डॉ यादव का भव्य रोड शो, जनजाति गौरव दिवस समारोह से पहले जनता का अभिवादन

जबलपुर। राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को शहर में भव्य रोड शो किया। रोड शो के दौरान लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उमड़ पड़े और मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री यादव हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन करते चले और जगह-जगह समर्थकों ने फूल वर्षा कर उनका स्वागत किया। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते इस रोड शो के दौरान वातावरण जनजातीय संस्कृति और देशभक्ति के नारों से गुंजायमान रहा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि जनजातीय समाज की वीरता, त्याग और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करना हम सबके लिए गर्व की बात है। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा और समर्थन ही प्रदेश को नई दिशा देता है।

Next Post

बैतूल बनेगा ऊर्जा हब: सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला में मिला विशाल मीथेन भंडार

Sat Nov 15 , 2025
बैतूल। सतपुड़ा की धरती अब उद्योगों के लिए नई ऊर्जा कहानी लिखने जा रही है। बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी और शाहपुर क्षेत्रों की जमीन के भीतर पहली बार बड़े पैमाने पर शुद्ध और अत्यधिक ज्वलनशील मीथेन गैस का विशाल भंडार मिलने की पुष्टि हुई है। यह खोज न केवल बैतूल […]

You May Like