चुनावी रंजिश में चाचा-भतीजे को पीटा

इंदौर: गौतमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम चांदनखेड़ी में सरपंच चुनाव को लेकर उपजा विवाद हिंसक हो गया. चुनावी प्रतिद्वंद्विता के चलते आरोपियों ने एक युवक और उसके चाचा पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया.फरियादी अरबाज पटेल ने पुलिस को बताया कि आरोपी दिलावर, इस्लाम, समीर और मकसूद ने उन्हें रास्ते में रोककर धमकाया कि यदि उनके पिता गब्बर पटेल ने सरपंच चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, तो उन्हें मस्जिद में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा।

इसी बात को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अरबाज और उसके चाचा के साथ जमकर मारपीट की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। गौतमपुरा थाने में पदस्थ सब उपनिरीक्षक शेरसिंह भूरिया ने बताया कि पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच और उनकी धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

शराब दुकान के पास चाकूबाजी, तीन घायल

Sun Feb 22 , 2026
इंदौर: खुडैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया में बीती रात मामूली पूछताछ को लेकर हुआ विवाद चाकूबाजी में बदल गया. शराब दुकान के पास बने मैदान में बीयर पी रहे तीन दोस्तों पर दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया.थाना प्रभारी कन्हैई सिंह […]

You May Like