शिक्षा वो शेरनी का दूध है, जो पीता है वही दहाड़ता है

सरई। नालसा की कार्ययोजना अनुसार एवं प्रधान जिला तथा सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हितेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देश में व सचिव मनोरम तिवारी के मार्गदर्शन में एवं तहसील सरई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हर्षवर्धन राठौर के नेतृत्व व उपस्थिति में हुआ।

पैरालीगल वॉलंटियर शिवप्रसाद साहू द्वारा 19 जुलाई दिन शनिवार को सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवास एवं कन्या विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। वहीं पौधरोपण कर रोपे गए पौधों को बचाने का संकल्प भी लिया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान मंचासीन न्यायाधीश हर्षवर्धन राठौर ने उपस्थित बच्चों को सम्बोधित करते हुए नि:शुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी देते हुए अन्य कानूनी जानकारियां दी। उन्होंने बच्चों को शिक्षा की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा आज बहुत जरूरी है, हम चाहेंगे की सभी माताऐं एवं बहने अपने-अपने बच्चों को अच्छा संस्कार और अच्छी शिक्षा जरूर दें। वही न्यायाधीश ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। पर्यावरण संरक्षण हम सबका दायित्व ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है, पर्यावरण हमारे जीवन के लिए उसी प्रकार जरूरी है, जिस प्रकार पानी के बैगर हम नहीं जी सकते। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम हर व्यक्ति को लगाना चाहिए। इस दौरान पूर्व विधायक निवास तिलक राज सिंह, सरपंच निवास युवराज सिंह, विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक गण सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post

खंडवा को काचीगुड़ा हैदराबाद जोधपुर एक्सप्रेस की मिली सौगात

Sun Jul 20 , 2025
खंडवा। खंडवा संसदीय क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए रविवार का दिन शुभ दिन रहा। जब प्रतिदिन चलने वाली काचीगुड़ा हैदराबाद भगत की कोठी जोधपुर नई ट्रेन सुबह खंडवा पहुंची। जहां जनप्रतिनिधियों के साथ पार्टी के कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी इस ट्रेन का स्वागत कर प्रधानमंत्री रेल […]

You May Like