
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने शुक्रवार शाम एनटीए में बदलाव की प्रक्रिया शुरू करते हुए 47 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही कुछ अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
शिक्षा मंत्रालय की इस कार्रवाई को एनटीए की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, मंत्रालय की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि बर्खास्तगी और कानूनी कार्रवाई किन-किन मामलों या आरोपों के आधार पर की गई है। मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
