इंदौर: सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उज्जैन और ओंकारेश्वर में बिजली व्यवस्था मजबूत कर रही है. उज्जैन के तलाई क्षेत्र में नया 33/11 केवी ग्रिड शुरू हो चुका है, जबकि चारधाम, वाल्मीकि धाम और नानाखेड़ा में कार्य जारी है.
शहर में 20 किमी उच्चदाब लाइन, 150 किमी केबल बिछाने और 150 ट्रांसफार्मर लगाने का काम प्रगति पर है. ओंकारेश्वर में मोरटक्का से 10.50 किमी हाईटेंशन लाइन स्थापित की गई है तथा नया सब स्टेशन बन रहा है. इन कार्यों से सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सुविधा मिलेगी
