भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला जलाया

नीमच: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार के मामले को लेकर सोमवार को नीमच में भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। फोर जीरो स्थित भारत माता चौराहे पर जुटीं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में संबंधित सांसद के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कांग्रेस पर मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी से पूरे प्रकरण पर जवाब देने की मांग की। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनीषा धाकड़ ने कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। महिला मोर्चा ने प्रदर्शन के माध्यम से छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में अपना विरोध दर्ज कराया।
पत्रकारों ने पूछा- कार्रवाई के लिए प्रदर्शन क्यों?
प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि जब केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के अधीन हैं, तो मामले में कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रदर्शन करने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है? इस सवाल पर वंदना खंडेलवाल ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद सरकार कार्रवाई करेगी। वहीं, मनीषा धाकड़ ने दावा किया कि मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जल्द गिरफ्तारी होगी।
विधायक सहित भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद
प्रदर्शन में विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीषा धाकड़ सहित भाजपा पदाधिकारी और महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की और अपना विरोध जताया।

Next Post

महिलाओं ने लाठी-डंडे लेकर वाहनों के सामने डाला डेरा

Mon Oct 12 , 2026
सिंगरौली :कोयला उत्पादन जारी, लेकिन प्रभावित ग्रामीणों के मुआवजे और पुनर्वास का सवाल अब भी अनसुलझा! बीते सोमवार को टीएचडीसी कोल माइंस में इसी नाराजगी ने जोर पकड़ लिया। अपने हक की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कोयला परिवहन रोक दिया।प्रदर्शन में महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर उतरीं और कोयला लदे […]

You May Like

Play sound