मल्हार पार्क में मारपीट, डायल-112 ने पहुंचकर संभाला मामला

सिंगरौली :- कोतवाली थाना क्षेत्र से चंद कदमों की दूरी पर स्थित मल्हार पार्क में शनिवार को कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई। पार्क में विवाद और मारपीट होते देख वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया।

मारपीट की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद संबंधित लोगों को कोतवाली ले जाया गया। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पार्क_में_आए_दिन_विवाद_का_आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि मल्हार पार्क में विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं। सार्वजनिक स्थल होने के बावजूद यहां नियमित पुलिस गश्त को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि कोतवाली थाना और मल्हार पार्क के बीच कम दूरी होने के बावजूद पार्क में पुलिस की नियमित निगरानी क्यों नहीं होती, यह जांच का विषय है।

सुरक्षा_व्यवस्था_पर_सवाल

मारपीट की घटना के दौरान पार्क में सैकड़ों की संख्या में लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है। ऐसे में सार्वजनिक स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है। लोगों ने पार्क में नियमित पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे।

Next Post

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चालक समेत दो घायल

Sat Sep 5 , 2026
सिंगरौली, सरई थाना सरई क्षेत्र अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय गन्नई के समीप शनिवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक समेत बाइक पर सवार यात्री के सिर में चोटें आई हैं। दोनों घायल जियावन थाना क्षेत्र के लोहरा-अतरवा निवासी बताए जा […]

You May Like