रुपया 68 पैसे टूटकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर

मुंबई, 21 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 68 पैसे टूटकर ऐतिहासिक निचले स्तर 91.65 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

भारतीय मुद्रा आठ पैसे नीचे 91.05 रुपये प्रति डॉलर पर खुली और इसके बाद लगातार कमजोर होती गयी। बीच कारोबार में यह पहली बार 91.7475 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गयी थी। कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.65 रुपये का बोला गया।

रुपया लगातार छठे दिन कमजोर हुआ है। मंगलवार को यह सात पैसे टूटकर 90.97 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। छह दिन में रुपया 147.50 पैसे टूटा है।

कच्चे तेल और सोने में जारी तेजी से रुपये पर दबाव रहा। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में रही नरमी से रुपये को थोड़ा समर्थन मिला।

 

 

Next Post

एआई की ताकत मॉडल से नहीं, उसके प्रभावी उपयोग से तय होती है: वैष्णव

Wed Jan 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रभावी उपयोग को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मॉडल की ताकत बताते हुए कहा है कि भारत एप्लिकेशन स्तर पर सेवाएं प्रदान करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश बनेगा। श्री वैष्णव ने मंगलवार को दावोस में विश्व […]

You May Like