बीजिंग, 16 जून (वार्ता) चीन में दूरसंचार और ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ एक व्यापक राष्ट्रव्यापी अभियान में पुलिस ने पिछले साल 294,000 मामलों को सुलझाया है।
सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार अभियान के दौरान बड़ी संख्या में संदिग्धों को पकड़ा गया जिसमें 570 से अधिक सरगना, वित्तपोषक और योजनाओं के प्रमुख संचालक शामिल थे। पुलिस ने विदेशी घोटाले के संचालन को अवैध समर्थन प्रदान करने वाले आपराधिक नेटवर्क को निशाना बनाया। ये समूह ऑनलाइन प्रचार, मनी लॉन्ड्रिंग, तकनीकी विकास और अवैध सीमा पार करने की सुविधा सहित कई सेवाएँ प्रदान करते थे।
मंत्रालय के अनुसार, ये समूह ऑनलाइन प्रचार, मनी लॉन्ड्रिंग, तकनीकी विकास और अवैध सीमा पार करने की सुविधा सहित कई सेवाएँ प्रदान करते थे।
गौरतलब है कि 2024 के आरंभ से ही चीन के ‘राष्ट्रीय धोखाधड़ी निरोधी केंद्र’ ने 18 करोड़ अलर्ट जारी करते हुए प्रारंभिक चेतावनियों और इसे रोकने के तकनीकी प्रयासों को तेज कर दिया।
अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय में केंद्र ने लगभग घोटाले से जुड़े लगभग 4.7 अरब कॉल और 3.4 अरब धोखाधड़ी वाले टेक्स्ट संदेशों को इंटरसेप्ट किया जबकि संदिग्ध अवैध धन में 315 अरग युआन (लगभग 43.9 अरब अमरीकी डॉलर) निधि को अवरुद्ध किया।
इसके साथ ही सरकार ने धोखाधड़ी की रोकथाम पर आधारित पहल शुरू करके और टेलीविजन कार्यक्रमों का प्रसारण करके इस बाबत जन जागरूकता प्रयासों को तेज कर दिया जिसका उद्देश्य सार्वजनिक सतर्कता को बढ़ावा देना और घोटालों से बचाव की क्षमता को मजबूत करना है।

