
जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत जेडीए काॅलोनी में चोरों ने एक सूने मकान में धावा बोलते हुए जेवर, नगदी पार कर दी।
पुलिस ने बताया कि श्रीमति वंदना गुप्ता 49 वर्ष निवासी जेडीए कालोनी तिलवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर में वह एवं उसका बेटा दीपक गुप्ता रहते हैं, पति जिला मंडला में रहते हैं। बेटा कल सुबह लगभग 7 बजे काम पर चला गया था, रात लगभग 8 बजे वह घर पर ताला लगाकर शास्त्रीनगर गयी थी, रात लगभग 9-30 बजे घर वापस आयी, घर के आंगन का गेट खुला था, सामने की खिड़की जिसमे पल्ले नहीं हैं लगे है उस पर कूलर रखा था, घर के दरवाजे का ताला खोलकर घर के अंदर गयी तो गोदरेज की आलमारी के अंदर का लॉक टूटा था। अंदर रखे सोने का मंगलसूत्र, 1 जोड़ी झुमकी, चांदी की 3 जोड़ी लच्छे, 5 जोड़ी पायल, 10 हजार नगदी, 1 नोकिया कम्पनी का कीपेड मोबाइल गायब था, कोई अज्ञात चोर घर की खिड़की पर रखे कूलर को हटाकर खिड़की से घर के अंदर घुसकर सोने चांदी के जेवर नगदी सहित चोरी कर लिया है।
